रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन: आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जिले में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन में दीवानगंज क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के किसानों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। सोमवार को दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सत्ती, टोला, बांसिया, छोला और चांद पिपरिया, बेरखेड़ी चौराहा, मुक्तापुर, लंबाखेड़ा, ढकना चकना, ख़ोहा ,पूरा म सहित कई गांवों से किसान बसों के माध्यम से सम्मेलन स्थल पहुंचे।
सम्मेलन में पहुंचे किसानों ने कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन, सिंचाई के नए तरीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने के उपाय बताए गए, साथ ही प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

किसानों ने प्रदर्शनी में लगाए गए कृषि यंत्रों और नवीन उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनके उपयोग के बारे में जानकारी ली। कई किसानों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें नई तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है।
तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी से यह स्पष्ट है कि क्षेत्र के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूक हो रहे