15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक महीने से शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं होने के कारण वैवाहिक कार्यक्रम पूरी तरह थमे हुए थे। अब 15 अप्रैल से एक बार फिर शुभ मुहूर्त शुरू होने जा रहे हैं, जिससे शादी समारोहों का सिलसिला फिर तेज होगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह में कई शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी, जिनमें बड़ी संख्या में विवाह संपन्न होंगे। लंबे अंतराल के बाद मुहूर्त शुरू होने से मैरिज गार्डन, कैटरिंग, बैंड-बाजा और सजावट से जुड़े व्यवसायों में भी रौनक लौटने की उम्मीद है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक महीने से कामकाज लगभग ठप था, लेकिन अब बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। वहीं परिवारों ने भी शादी की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सीजन में बड़ी संख्या में शादियां होने की संभावना है, जिससे बाजार में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29,
मई में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14,
जून में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29।
जुलाई में 1, 6, 7।
नवंबर में 21, 24, 25, 26,
दिसंबर 2026: 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12, 20, 21, 27, इन तारीख में शुभ विवाह मुहूर्त है
धार्मिक दृष्टि से यह समय भगवान की पूजा, दान-पुण्य और साधना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।