Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित डोला घाट हनुमान मंदिर पर 15 वर्षों से लगातार 24 घंटे चल रहा है रामायण

0 38

साल में एक बार जनवरी के महीने में विशाल मेला श्रीमदभागवत एवं राम कथा का होता है आयोजन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज के समीप स्थित डोला घाट हनुमान मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां पिछले 15 वर्षों से लगातार रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और जनसहभागिता का अनूठा उदाहरण है।
हर वर्ष जनवरी माह में मंदिर परिसर में रामचरितमानस एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होता है। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के लगभग 50 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होते हैं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं।
मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भी क्षेत्रीय एकता का प्रतीक है, जिसे आसपास के सभी गांवों के लोगों के सहयोग से स्थापित किया गया है। वर्तमान में मंदिर परिसर में लगातार निर्माण कार्य जारी है, जिससे भविष्य में यह स्थान और भी भव्य रूप ले सकेगा।
इस पुण्य कार्य को आगे बढ़ाने में श्रीश्री 1008 यज्ञ देव चैतन्य महाराज का विशेष योगदान है। उनके मार्गदर्शन में गांव-गांव से चंदा एकत्र कर मंदिर निर्माण कार्य को गति दी जा रही है।
डोला घाट हनुमान मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह क्षेत्रीय एकता, आस्था और सहयोग की मिसाल बनकर उभर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811