Let’s travel together.

रायसेन में अवैध कॉलोनियों का जाल, नोटिस के बाद भी बेखौफ कॉलोनाइजर — प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

0 71

सी के पारे रायसेन

जिला मुख्यालय के आसपास तेजी से फैलती अवैध कॉलोनियों ने अब प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है। शहर के बाईपास, गोपालपुर और सागर रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बिना अनुमति के कॉलोनियां काटने का सिलसिला लगातार जारी है।
बताया जा रहा है कि नगर पालिका मंडीदीप द्वारा अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले कुछ बिल्डरों और कॉलोनाइजरों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कॉलोनी माफिया के हौसले और बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ कॉलोनाइजर ऐसे हैं जिन्होंने आधा दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां विकसित कर दी हैं, फिर भी उनके खिलाफ अब तक कोई कठोर कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर प्रशासन की चेतावनियां जमीन पर असर क्यों नहीं दिखा पा रही हैं।
नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते इन अवैध कॉलोनियों पर रोक नहीं लगी तो आने वाले वर्षों में सड़क, पानी, बिजली, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। जिसका खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता को ही भुगतना पड़ेगा।
शहर में चर्चा यह भी है कि जब नोटिस के बाद भी अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से विकसित हो रही हैं, तो क्या नगर पालिका की चेतावनियां केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन अवैध कॉलोनियों के इस बढ़ते जाल पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर कॉलोनाइजरों की मनमानी यूं ही जारी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811