-बीईओ ने स्कूलों में जरूरतों के नाम पर राशि की खर्च और ठेकेदार से मिलकर किया भृष्टाचार
-एक साईकिल स्टैंड सेट लगभग 10 से 12 लाख खर्च ? शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा भृष्टाचार
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
शिक्षा विभाग बेगमगंज में ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव की मिली भगत से स्कूलों में जरूरतों के नाम पर शासन को लाखों की चपत लगाई जा रही है, लेकिन अधिकारी मौन बैठे हुए हैं।
विकासखण्ड अंतर्गत आने वाली दर्जनों हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में साईकिल स्टैंड निर्मित किए गये है जिसमें प्रत्येक स्टैंड निर्माण में लाखों का चूना शासन को लगाया गया है।
प्रत्येक स्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण किया गया है, जो कि करीब 3 से 4 लाख रुपय खर्च किया होगा। लेकिन बीईओ की मिलीभगत से ठेकेदार ने निर्माण-कार्य में भृष्टाचार कर लाखों रूपए की चपत शासन को लगाई गई। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।
यह देखिए तुलसी पार हायर सेकेण्डरी स्कूल का साइकिल स्टैंड क्या इसमें करीब 10 से 12 लाख खर्च किए गए हैं।तुलसीपार हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य राजाराम राज ने बताया कि स्कूल में जरूरत के हिसाब से मांग पत्र बीईओ को दिया था। लेकिन न तो राशि हमें प्रदान की गई और न ही हमने काम करवाया है पता नहीं काम कहां से हुआ है।
बीईओ राजेन्द्र श्रीवास्तव ने स्कूलों में जरूरतों के नाम पर कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराकर ठेकेदार की मिली भगत से शासन को चना लगाया जा रहा है। बेगमगंज विकासखण्ड अंतर्गत करीब दो दर्जन स्कूल है जिनमें साईकिल स्टैंड निर्माण किया गया है। यदि जांच की जाए तो लगभग करोड़ों का घोटाला सामने आ जाएगा।
यह देखिए तुलसीपार हायर सेकंडरी स्कूल में निर्मित साइकिल स्टैंड, क्या इसमें लगभग 10 से 12 लाख खर्च किए गए होंगे।