Let’s travel together.

टेट अनिवार्यता के विरोध में सक्रिय मप्र शिक्षक संघ, 6-7 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन

0 41

सैयद मसूद अली पटेल 

भोपाल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर मप्र शिक्षक संघ ने विरोध तेज कर दिया है। संघ इस विषय को लेकर लगातार सरकार और शिक्षा विभाग के संपर्क में है। पूर्व में संघ द्वारा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जा चुका है और अधिकारियों से भी चर्चा की गई है। वर्तमान में भी शिक्षा मंत्री से वार्ता जारी है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीरसिंह राठौर ने बताया कि संगठन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कार्यरत शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा अनिवार्य करना उनके अनुभव और सेवा का अपमान है, इसलिए इसे अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए। संघ ने इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे, जिसमें टेट परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की जाएगी। वहीं, 11 और 12 अप्रैल को सीहोर में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संघ ने संकेत दिए हैं कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन की दिशा भी तय की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811