मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहा स्थित भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर करीब 25 दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद पलटी हुई कार आज भी उसी स्थान पर लावारिस हालत में खड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार ने तीन पलटियां खाई थीं, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे। जिसके बाद से वाहन वहीं क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद न तो पुलिस प्रशासन और न ही संबंधित विभाग ने इस वाहन को हटाने की कोई पहल की है।