बड़वानी। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस बड़वानी में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु एक अभियान चलाया जा रहा है ।
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा वीणा सत्य के द्वारा किया गया। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा चौहान है। संयोजक डॉ श्याम नाईक ने बताया कि उपरोक्त गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाने का प्रयास उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इस प्रकार की गतिविधियां भी विशिष्ट विषय की शिक्षा के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में जारी रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होने में मदद मिलती है। उपरोक्त क्विज का संचालन गणित विभाग के प्रो कदम सिंह डोडवा तथा भौतिकी के डॉ कानू बडोले के द्वारा किया जा रहा है। क्विज विद्यार्थियों के लिए 30 मार्च तक जारी रहेगा।