केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे
सी एल गौर रायसेन
आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार एवं राज्य शासन के समन्वय से किया जा रहा है जिसके तहत केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 मार्च को रायसेन में कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर जाएगा लेंगे इस दौरान वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान 26 मार्च को प्रातः 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे रायसेन पहुचेंगे तथा यहां राम मंदिर में जाकर दर्शन भी करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12.15 बजे दशहरा मैदान पहुचेंगे तथा कृषि मेला तैयारी का निरीक्षण एवं भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान दोपहर 12.45 बजे अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे तथा दोपहर 01.15 बजे कृषि मेले के संबंध में पत्रकारों से वार्ता करेंगे, इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री दोपहर 01.45 बजे रायसेन से विदिशा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार श्री चौहान के साथ रहगे।