Let’s travel together.

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार

0 78

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवान गंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देर रात बादलों की तेज गरज के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जिससे किसानों की फसलें आड़ी हो गईं। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं सहित अन्य रबी फसलें खेतों में गिर गईं, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

एक बार फिर मौसम खराब हो गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी हो गई हैं। कई किसानों की फसलें पहले से ही कटकर खेतों में पड़ी हैं, जबकि कई जगह फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में बारिश जारी रहने पर भारी नुकसान हो सकता है।
किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो कटी हुई फसल खराब हो सकती है और खड़ी फसल भी गिरने से उत्पादन पर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811