Let’s travel together.

सांचेत में तीनो पोलिंग पर पंडित दीन दयाल जयंती मनाई ओर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता भी दिलाई

0 89

सतीश मैथिल सांचेत रायसेन

सांचेत क़स्बा सांचेत में तीनो पोलिंग 180/181/और 182 के सुनील यादव के भवन सांचेत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संथापक रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को चलाया गया जिसमें सभी कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी और सभी कार्यकर्ता द्वारा सदस्यता अभियान में एक ही दिन में हजारों सदस्य को जोड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा की गई कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए सांचेत सरपंच कल्याण सिंह लोधी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान विचारक और एक राजनेता हुआ करते थे और भारतीय जनसंघ पार्टी को बनाने में इनका अहम योगदान रहा है. इन्होंने अपनी कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में आने का निर्णय ले लिया था और बेहद ही कम समय में इन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कर ली थी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सरपंच कल्याण सिंह लोधी पूर्व सरपंच देवकीशन शर्मा सुनील यादव भूरा लाल लोधी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र फौजी भाजपा के किशनमोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा सोसायटी प्रबंधक सुरेश लोधी रंधीर ठाकुर मोहन लोधी विकाश खत्री राजेश लोधी बबलू लोधी राजेश लोधी अभी पटेल विनोद शर्मा झल्लू पटेल के साथ भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल जयंती मनाई गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811