Let’s travel together.

लोकल औद्योगिक परिवहनकर्ता वाहन चालकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू

0 59

छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन कल्याण संघ के बैनर तले बैठे धरने पर
बिचौलियों के शोषण से तंग आकर शुरू की हड़ताल

सुरेंद्र जैन धरसीवां

औद्योगिका क्षेत्र से लगे आसपास के दर्जनों गांवों के औद्योगिक परिवहन करता वाहन मालिकों ने बिचौलियों के शोषण से तंग आकर छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन कल्याण संघ के बैनर तले बुधवार से उद्योगों के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है इस मामले में तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने कहा कि आज उन्होंने धरना स्थल जाकर संघ के पदाधिकारियों से बात की है लेकिन उनकी मांग किसी एक उधोग से नहीं अपितु सभी उद्योगों से है इसलिए उधोग संघ से चर्चा कर दोनों पक्षों में सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास किए जायेंगे
सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के अंबेडकर चौक में धरना स्थल पर बैठे छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन कल्याण संघ के रामकुमार वर्मा सरपंच सिलतरा बबलू खान परवेज अहमद आदि ने बताया कि हमारे क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने के बाद पूर्व में आसपास के वाहन मालिकों को उद्योगों से लोकल परिवहन का सीधे काम मिलता था जब चालीस रुपए डीजल था तब जो प्रति टन रेट मिलता था वो रेट अब सौ रुपए डीजल होने के बाद भी मिल रहा है क्योंकि अब परिवहन का काम सीधे वाहन मालिकों को न मिलकर बिचौलियों के माध्यम से दिया जा रहा है और बिचौलिए बीच में मनमाना कमीशन खा रहे हैं यही कारण है कि औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांव के वाहन मालिक शोषण का शिकार होकर अब हड़ताल करने का मन बनाए है

संघ के माध्यम से मिले लोकल परिवहन का काम
छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन कल्याण संघ के सदस्यों का कहना है कि स्थानीय उद्योगों से स्थानीय वाहन मालिकों को लोकल परिवहन का काम छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन कल्याण संघ के माध्यम से दिया जाए क्योंकि इस संघ में सभी लोकल से वाहन मालिक हैं और बिचौलियों की प्रथा खत्म की जाए क्योंकि जिन बिचौलियों के माध्यम से अभी परिवहन का काम दे रहे उन बिचौलियों के पास खुद के वाहन तक नहीं है
गुरुवार से तीव्र होगा आंदोलन
संघ के सदस्यों ने स्पष्ट कहा है कि  गुरुवार से उनका आंदोलन ओर तीव्र होगा उहोंने अपील की है कि कोई भी वाहन मालिक उद्योगों से लोकल परिवहन न करें और स्थानीय वाहन मालिकों के अधिकार की इस लड़ाई में बाधक न बनें बल्कि स्थानीय लोगों का साथ दें
तो ठप्प हो जाएगा उद्योगों का लोकल परिवहन
छत्तीसगढ़ औद्योगिक परिवहन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अब स्थानीय उद्योगों का लोकल परिवहन का कार्य पूरी तरह ठप्प हो सकता है
तहसीलदार ने की चर्चा
धरसीवा तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने धरना स्थल अंबेडकर चौक सिलतरा पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संघ के पदाधिकारियों स्थानीय वाहन मालिकों से चर्चा की
श्री कुर्रे ने बताया कि चूंकि उनकी मांग किसी एक उधोग से नहीं बल्कि सभी उद्योगों से है इसलिए औद्योगिक संघ से चर्चा कर दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गधीया आर्द्रभूमि में एक साथ दिखीं स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक,पक्षी प्रेमियों ने कैमरे में किया कैद     |     पीएम श्री आत्मानंद स्कूल कुंवरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया ‘शाला प्रवेश उत्सव     |     जंगल में बछड़े के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान     |     जैन मुनियों का संघ मंगल चातुर्मास अगवानी पर महाराज जी का भव्य स्वागत     |     नरवर किले से तोप चोरी मामले में पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम       |     सेमरा में बनकर तैयार हुई गौशाला, अब हाईवे पर भटकते मवेशियों को मिलेगा स्थायी ठिकाना     |     हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए 31 किमी दूर ले जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश     |     बेसर तलाई में गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ     |     अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811