सैयद मसूद अली पटेल ग़ैरतगंज रायसेन
।ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ को लेकर शूरा एवं मसाजिद कमेटियों द्वारा समय तय कर दिया गया है। तहसील के प्रमुख स्थानों ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी।
ईद की तारीख़ चाँद दिखने पर निर्भर रहेगी। यदि चाँद 19 मार्च (गुरुवार) को दिखाई देता है तो 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद मनाई जाएगी, अन्यथा 20 मार्च को चाँद दिखने पर 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फ़ितर मनाई जाएगी।
नमाज़ का समय इस प्रकार रहेगा—
ग़ैरतगंज
ईदगाह मस्जिद – सुबह 7:00 बजे, मौलाना जमालुद्दीन नमाज़ अदा कराएंगे
जामा मस्जिद – सुबह 7:30 बजे, मुफ़्ती मशकूर नमाज़ अदा कराएंगे
मंडी मस्जिद – सुबह 7:45 बजे, हाफ़िज़ सद्दाम कुरैशी नमाज़ अदा कराएंगे
गढ़ी
ईदगाह – सुबह 7:30 बजे, मौलाना अतीक़ुर्रहमान नमाज़ अदा कराएंगे
जामा मस्जिद – सुबह 8:30 बजे, मौलवी मुश्ताक़ नमाज़ अदा कराएंगे
देहगांव
ईदगाह – सुबह 7:45 बजे, मौलाना क़मरुद्दीन नमाज़ अदा कराएंगे
जामा मस्जिद – सुबह 8:15 बजे, मौलवी अतीक़ नमाज़ अदा कराएंगे
शूरा एवं मसाजिद कमेटियों के ज़िम्मेदारों ने मशवरा कर यह समय निर्धारित किया है। मुस्लिम समुदाय से अपील की गई है कि सभी लोग समय से पहले ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचें तथा आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ ईद की नमाज़ अदा करें।