17मार्च को करेंगे विधानसभा का घेराव
सुरेंद्र जैन धरसीवां
आगामी 17 मार्च को कांग्रेस पार्टी राज्य विधानसभा का घेराव करेगी इसी की तैयारीयों को लेकर धरसीवा में पार्टी की अहम बैठक हुई।
मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर धरसींवा में कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत 17 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारी एवं रणनीति को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा द्वारा धरसींवा रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधानसभा प्रभारी श्री अमित शर्मा जी एवं ब्लॉक प्रभारी श्री दिनेश ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना कमजोर हो रही है, जिससे ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में 17 मार्च को विधानसभा घेराव किया जाएगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि धरसींवा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं तथा गांव-गांव में जाकर लोगों को इस अभियान की जानकारी दें।
बैठक में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे,विधानसभा प्रभारी अमित शर्मा ब्लॉक प्रभारी दिनेश ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा डोमेश्वरी वर्मा,भावेश बघेल,जयंत साहू, उधोराम वर्मा,दुर्गेश वर्मा,हरिशंकर निषाद,साहिल ख़ान,मनोज सयतोड़े,संतोष शर्मा,अंकित वर्मा,रतन सोलंकी,राजकुमार साहू,लक्ष्मी साहू,निखिल कुमार साहू,इसराहिल ख़ान,राजू सयतोड़े,तुकाराम साहू,प्रमोद शर्मा,पिंकू वर्मा,पंकज कुमार नायक,घनश्याम वर्मा,डॉ.जीवराखन वर्मा,मुकेश शर्मा,ढालेन्द्र वर्मा,गवेश साहू,रवि लहरी,नेतराम सिंह ठाकुर,कमल साहू,अनिरुद्ध वर्मा,मनहरण वर्मा,लेखु वर्मा,रामकुमार वर्मा,नारद साहू,गोपाल साहू,काल कुमार निषाद,कमलेश सेंन,नरेन्द्र कुमार साहू,शेखर यादव,चोवारम साहू,तोरणलाल साहू,अनिल दूबेजी,भारत डहरिया,प्रमोद,उत्तम वर्मा(कान्हा),दिन सयतोड़े एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।