सामाजिक सद्भावना बढाता है रंगों का पावन पर्व होली– दिलीप जायसवाल
अनूपपु्र जिला विकास मंच ने स्थापित की उत्कृष्ट परंपरा — हर्षल पंचोली
मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर
अनूपपु्र /राजेन्द्रग्राम.भारतीय सनातन परंपरा मे रंगों का पावन पर्व होली सामाजिक सद्भावना बढाने मे सहायक रहा है। होली का पर्व हमें एक साथ मिलजुल कर रहने और परंपराओं के निर्वहन की शिक्षा देता है।
अनूपपुर जिला विकास मंच द्वारा 14 मार्च 2026 ,शनिवार को मिड वे ट्रीट किरर ,पुष्पराजगढ़ में आयोजित होली मिलन समारोह विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमापूर्ण ,उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर होली की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज के दौर मे तनावपूर्ण जीवन मे होली मिलन समारोह के माध्यम से हम सभी लोग आपस मे एक साथ मिलजुल कर रंगोत्सव मनाते हैं ,तो बचपन की होली ध्यान आती है। जब हम सभी लोग बिना भेदभाव के खुशियों भरा यह त्यौहार मनाते थे।
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक श्री फुंदेलाल सिंह मार्को ने क्षेत्र वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं मे त्योहारों के आयोजन की परंपरा जीवन मे उत्साह का संचार करती है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमे कोई जाति,वर्ण, भाषा,प्रांत, गरीबी – अमीरी का भेद नहीं होता।

अनूपपु्र कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आयोजन की मुक्त कंठ सराहना करते हुए कहा कि अनूपपु्र जिला विकास मंच ने पिछले वर्ष भी होली मिलन का गरिमामयी समारोह आयोजित किया था। इस वर्ष भी वनांचल के शांत मनोरम स्थल पर होली मिलन का आयोजन कर इसे परंपरा का स्वरूप दे दिया है। उन्होंने जिले के लोगों को नशामुक्त, स्नेहिल और सौहार्दपूर्ण होली मनाने के लिये धन्यवाद दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक श्री राजेन्द्र तिवारी ने भारतीय सनातन परंपराओं मे रंगो के पावन पर्व होली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने जिला वासियों को होली त्यौहार की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन की सराहना की। जिला विकास मंच के संयोजक श्री मनोज द्विवेदी ने होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम मे शामिल जिले भर से आए अतिथियों के प्रति आभार जताया । वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शिवहरे ने महौल को खुशनुमा बनाते हुए लोगों को बधाई दी।
जमकर उडाया गुलाल
होली मिलन समारोह मे शामिल अतिथियों और गणमान्य लोगों ने हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया। लोगो ने समभाव से खुशियाँ मनाते हुए एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं। शुरुआत मे लोग मंत्री दिलीय जायसवाल और कलेक्टर हर्षल पंचोली को रंग लगाने मे झिझकते दिखे। लेकिन उनके सहज, सरल ,प्रेमपूर्ण व्यवहार से कुछ ही देर मे लोगों ने जमकर रंग, गुलाल उडाया।
फाग गायन से मुग्ध हुए लोग
अनूपपु्र के विख्यात गायक श्री अंजनी सिंह मेजर, मंच का कुशल संचालन कर रहे डा देवेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज शुक्ला के फाग गायन ने अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोगो ने प्रसन्न मन से फाग गायन का आनंद उठाया।
सहभोज मे शामिल हुए लोग
मिड वे ट्रीट ,किरर ,पुष्पराजगढ के संचालक श्री सुनील कुशवाहा एवं उनकी टीम ने लिट्टी ,चोखा के साथ श्री अन्न से बने व्यंजनों से अतिथियों को खुश कर दिया। लोगों ने समारोह मे आयोजित सहभोज का स्वाद ले – लेकर लुत्फ उठाया।
इस समारोह मे उक्त अतिथियों के साथ जिला पंचायत सदस्य श्री नर्मदा सिंह, श्री रंजीत सर्राटी,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री राजकिशोर तिवारी, जिला दवा विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र केशरवानी, श्री गुड्डा सोनी, श्री धनंजय तिवारी
के साथ अनूपपु्र, राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक, वेंकटनगर, जैतहरी, कोतमा, बिजुरी सहित अन्य स्थानों के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, गणमान्य लोग शामिल हुए।