देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
थाना सांची मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई ।महिलाओं के अधिकार एवं उनकी सुरक्षा को लेकर एसडीओपी श्रीमती नीलम चौधरी रायसेन यातायात प्रभारी श्रीमती लता मालवीय थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी महिला बाल विकास अधिकारी आशा सिंह ने संबोधित किया ।
जानकारी के अनुसार आज थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसडीओपी श्रीमती चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार जानना चाहिए तथा महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है इस अवसर पर यातायात प्रभारी श्रीमती मालवीय ने भी संबोधित किया एवं थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं का प्रत्येक नागरिक को सम्मान करना चाहिए तथा महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की जरुरत है ।जिससे महिलाएं जागरूक हो सके ।महिला बाल विकास अधिकारी आशा सिंह ने भी संबोधित किया ।