मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से मंगलवार देर शाम दीवानगंज बाजार में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई।
दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुष्पेंद्र सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने बाजार और मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस टीम ने बाजार में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। गश्त के दौरान पुलिस ने नागरिकों को निर्भीक होकर अपने कामकाज करने का संदेश भी दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में मौजूद व्यापारियों और आम लोगों ने राहत महसूस की और पुलिस की सक्रियता की सराहना की। चौकी प्रभारी ने समस्त दुकानदारों से अपने दुकान में सीसी कैमरे लगाने को कहा है ताकि कोई वारदात हो तो आरोपी की सीसी फुटेज आ सके।