Let’s travel together.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 की सड़क पर 1 साल में फिर से हुए गड्ढे

0 15

-बालमपुर घाटी पर रेलिंग 6 माह से धराशायी, किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा 

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर पिछले वर्ष एमपी आरडीसी द्वारा कराए गए डामरीकरण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे उभर आए हैं। वहीं बालमपुर घाटी पर सुरक्षा के लिए लगाई गई दोनों ओर की लोहे की रेलिंग पिछले करीब छह महीने से जमीन पर पड़ी है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना करीब 12 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें भारी वाणिज्यिक वाहन भी शामिल हैं। एमपीआरडीसी द्वारा टोल  टैक्स वसूली जारी है, लेकिन सड़क की मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। 40 किलोमीटर मार्ग पर कई जगह गड्ढे उभर आए हैं जिनसे चलने वाले राहगीर और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।  वाहन चालक इन गड्ढों को बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं में देना दिन बढ़ोतरी  हो रही  है।

बारिश खत्म हुए करीब छह माह बीत चुके हैं, इसके बावजूद सड़क की साफ-सफाई और पैचवर्क तक नहीं हुआ। कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों और वाहन चालकों ने मांग की है कि हाईवे 18 की तत्काल मरम्मत, गड्ढा-मुक्त अभियान और बालमपुर घाटी पर रेलिंग दोबारा स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पिछले 12 महीना में इस रोड पर छोटी बड़ी 200 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें  अभी तक 28 लोगों की मौत हो गई है तो  200 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। आसपास के ग्रामीणों ने कहा है कि  यदि रोड जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

ग्रामीणों का कहना हे

एमपी आरडीसी द्वारा बारिश के बाद रोड के दोनों साइटों को साफ नहीं किया गया है जिससे स्पष्ट रोड दिखाई नहीं देता मोड़ों पर वाहन आते हैं लेकिन झाड़ियां के कारण दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटनाएं हो जाती है।

मुकेश अहिरवार स्थानीय निवासी 

रोड के दोनों तरफ साइट काफी नीचे हो गई है कोई वाहन चालक आगर रोड से नीचे उतर जाए तो उसको रोड पर आने के लिए काफी समय लग जाता है वाहन को रोड पर चढ़ाते है तो स्लिप मर जाता है एमपीआरडीसी को दोनों तरफ साइट भरना चाहिए।

अंकित साहू स्थानीय निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 की सड़क पर 1 साल में फिर से हुए गड्ढे     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 6 दिनों से मरीज परेशान     |     हीरा ग्रुप द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों  को प्रमाण पत्र वितरित     |     सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्म दिवस की बधाई देने लगा रहा लोगो का तांता     |     नितिन गौरीशंकर अग्रवाल के साथ धरसीवा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की बधाई भेट की  स्वरचित कविता     |     होली को मद्देनजर होटल ढाबा संचालकों की बैठक     |     संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण निराकरण शिविर आयोजित      |     20 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार – पुलिस की सतत कार्रवाई का परिणाम     |     अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश     |     रायसेन में अवैध ईंट भट्टे से बंधुआ मजदूरी से तीन परिवार को कराया मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811