मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सत्ती, टोला,सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में जुटे रहे।
अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी में हर साल की तरह इस साल भी पारंपरिक ढंग से शिव बारात का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भोलेनाथ के महाअभिषेक एवं हल्दी-मेहंदी की रस्मों से विधि-विधान पूर्वक हुई। इसके पश्चात भव्य शिव बारात ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक राई नृत्य के साथ गणेश चौक मंदिर ,चांदनी चौक मंदिर,साहू मंदिर से होते हुए वापस अयोध्या धाम मंदिर पहुंची।
वही खेड़ापति हनुमान मंदिर, गुफा मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान, मंदिर राम जानकी मंदिर, पुराना गुरुद्वारा मंदिर,।अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर, चांदनी चौक मंदिर, साहू मंदिर, गायत्री मंदिर, खेड़ापति हनुमान सेमरा मंदिरों सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करते रहे।