विजी लवानिया गौहरगंज रायसेन
जिले की गौहरगंज तहसील अंतर्गत भोजपुर मंदिर में भक्तों का ताँता सुबह से लगा गया। मंदिर समिति एवं प्रशासन द्वारा सयुंक्त तौर पर ज़िम्मेदारियों का निर्वहन किया। क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्वक व सुचारु बना रहा। सुबह होते ही सभी ग्राम, नगर एवं कसबों में भक्तिभाव से लोग एकत्रित हुए एवं भजन पूजन किया गया।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर (भोजेश्वर महादेव) में महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले, सावन के मौकों पर भी यहाँ 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रिकॉर्ड की गई थी। भा

रत पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण शाम 07 बजे से होना है, इससे भी लोगों का मंदिर में कम जुटने की सम्भावना है। खबर लिखे जाने तक लगभग 25 हज़ार श्रद्धांलू दर्शन कर चुके थे वहीं, शाम को विख्यात भजन गायक लखबीर सिंह (लख्खा) के कार्यक्रम में संख्या बल बढ़ने की सम्भावना है।