Let’s travel together.

शादियों में बज रहे डीजे और साउंड से छात्रों की परीक्षाओं की पढ़ाई पर पढ़ रहा है असर,प्रतिबंध की मांग

0 107

देवेन्द्र तिवारी साँची,रायसेन

इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है नगर भर मैं शादियों की गूंज सुनाई दे रही है जगह जगह शादी गार्डन भरे दिखाई दे रहे है इस मौके पर बडी संख्या में शादियों में गाजेबाजे के साथ ही डीजे पर युवक युवतियां थिरकते दिखाई दे जाते है इतना ही नहीं शादी ब्याह मे तेज आवाज की की आतिशबाजी से भी नगर गूंज रहा है बावजूद इसके स्कूली छात्र छात्राओं की परीक्षा भी शुरु हो गई हैं हालांकि न्यायालय की ओर से डीजे आदि पर अपनी गाइड लाइन जारी कर दी थी तथा जिलाकलेक्टर ने भी छात्रों की परीक्षाओं के मध्येनजर तेज ध्वनि पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा निर्देश भी जारी कर दिये गए बावजूद इसके प्रशासन जहाँ न्यायालय की गाइड लाइन को दरकिनार कर चुप्पी साध बैठा है तो कलेक्टर के आदेश भी हवा हवाई होकर रह गए हैं जिससे तेज ध्वनि के कारण स्कूली छात्रों अपनी परीक्षाओं की तैयारी में इन कारणों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है तथा छात्रों की परीक्षा तैयारी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है हालांकि डीजे की तेज ध्वनि बच्चों बुजुर्गों पर भी विपरीत प्रभाव डाल देती हैं ।जिससे बुजुर्गों के जीवन पर भी खतरा मंडराने लगता है ।इस मामले में इनका कहना है।।।
आजकल छात्रों की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं एवं इस शादी ब्याह के मौसम में शादियों में ध्वनि विस्तार यंत्रों से बच्चों की पढाई पर असर तो पडता ही है परन्तु बच्चों की सालभर की मेहनत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है इसके साथ ही स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है हालांकि ध्वनि यंत्रों की एक समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए जिससे बच्चों की पढाई मे व्यवधान न खडा हो ।अनिल दीक्षित प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय सांची
डीजे सहित अन्य ऊंची आवाज में होने वाली ध्वनि पर ऊपर के आदेश अनुसार रात 10 बजे तक रोक लगी हुई है तथा हमनें सभी डीजे लाडुस्पीकर संचालकों को पहले ही निर्देश दिये हैं इसके बावजूद यदि कोई नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है उस पर कार्यवाही की जायेगी।जेपी त्रिपाठी थाना प्रभारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811