सी के पारे रायसेन
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए विपणन वर्ष 2026-27 में बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य (MSP) के साथ राज्य में गेहूं पर ₹15 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।
केंद्र ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। इसके साथ ₹15 बोनस जोड़ने पर किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा।
इस फैसले से प्रदेश के लाखों गेहूं उत्पादक किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और उन्हें बेहतर मूल्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किसानों से समय पर पंजीयन कराने और निर्धारित तिथि पर उपज बेचने की अपील की गई है।