Let’s travel together.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन

0 95

– अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेवा संगठन द्वारा विश्व शांति सुंदरकांड महाअभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन

– बड़ी संख्या में भक्ति गानों ने किया सुंदरकांड का पाठ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अंतरराष्ट्रीय जानकी सेना संगठन द्वारा विश्व शांति सुंदरकांड महाअभियान के अंतर्गत पोहरी रोड पर स्थित समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बाणगंगा धाम तीर्थ क्षेत्र के महंत श्री नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में किया गया।
इस मौके पर यहां पर बड़ी संख्या में भक्तगण एकत्रित हुए।

शिवपुरी-पोहरी रोड पर स्थित समसपुर चिंतरण हनुमान मंदिर पर 1 सितंबर 2025 से 1 करोड़ हनुमान चालीसा जाप और 1 लाख सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिदिन भक्तों के द्वारा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड होता है।
इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय जानकी सेवा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा शनिवार को चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हनुमान जी के समक्ष सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें जानकी सेवा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यगण एकत्रित हुए और इस धार्मिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811