पूरे रास्ते भर भक्तगण हो रहा है यात्रा में सम्मिलित
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
देर शाम भोपाल विदिशा हाईवे 18 से भगवान राम देव सेवा दल समिति भोपाल , और अंबाडी द्वारा आयोजित पग यात्रा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गंज बासौदा स्थित श्री धाम बासौदा दरबार पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालु भक्ति और आस्था के साथ स्वागत करेंगे। भगवान राम देव सेवा दल समिति भोपाल की ओर से निकाली जा रही। भगवान श्री रामदेव सेवा दल समिति भोपाल के तत्वावधान में भोपाल के गणेश मंदिर छोला नाका से झंडा लेकर निकाली गई पदयात्रा शाम करीब 7 बजे दीवानगंज के ढोलाघाट मंदिर पहुँची। यहाँ ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रा का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह पदयात्रा श्री श्री 1008 भगवान श्री रामदेव मंदिर, गंजबासौदा (जिला विदिशा) तक जाएगी। यह परंपरागत पदयात्रा पिछले लगभग 15 वर्षों से प्रतिवर्ष निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ सहभागी बनते हैं। पदयात्रा 23 जनवरी, बसंत पंचमी के दिन गंज बासौदा पहुँचेगी, जहाँ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दीवानगंज में स्वागत करने वालों में लक्ष्मी नारायण साहू, राकेश सोनी, अमित सक्सेना, संजय साहू, मुकेश जैन, महेश जैन, राहुल साहू, नरेश सोनी, सुरेश लोधी सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पदयात्रा भगवान श्री रामदेव बाबा के जयकारों के साथ गंजबासौदा के लिए रवाना हुई। यह पग यात्रा धार्मिक आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। यह

यात्रा विभिन्न ग्रामों से होती हुई गंज बासौदा के श्री धाम बासौदा दरबार तक पहुँचेगी। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर यात्रा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। बसंत पंचमी पर श्रीधाम बासौदा दरबार में विशाल भंडारा एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया जाएगा।