Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव::केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने थामा बल्ला,खेला क्रिकेट

0 136

सिलवानी विधानसभा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के क्रिकेट-कबड्डी के फाइनल मुकाबलों में शामिल हुए

बेटा-बेटियों की मुस्कान में ही मेरी सफलता, हर साल धूमधाम से होगा सांसद खेल महोत्सव

ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को मिलेगी उड़ान, खिलाड़ियों को हर स्तर पर मिलेगा प्रोत्साहन

लोकसभा स्तर पर होगा भव्य खेल आयोजन, खिलाड़ियों के मिलेगा पुरस्कार और सम्मान

प्रदेश से राष्ट्र और ओलंपिक तक पहुंचे खिलाड़ी, सांसद खेल महोत्सव बनेगा माध्यम

मामा’ का वादा-खेलेंगे भी, जीतेंगे भी, आगे बढ़ेंगे भी-शिवराज सिंह चौहान

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र सिलवानी पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित विधानसभा स्तर के क्रिकेट एवं कबड्डी फाइनल मुकाबलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबलों से पूर्व सिलवानी स्टेडियम में शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद उन्होंने खुले वाहन में स्टेडियम का भ्रमण कर दर्शकों एवं खेल प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया। पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि वे अपने बेटा-बेटियों की मुस्कान देखने के लिए हमेशा तरसते हैं और यही मुस्कान उनके जीवन की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरे लिए बच्चों की मुस्कान ही सब कुछ है। मेरे बेटा-बेटी आगे बढ़ें, यही मामा की असली जीत है।” इसी भावना के साथ उन्होंने यह संकल्प दोहराया कि सांसद खेल महोत्सव अब हर वर्ष पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा और यह आयोजन गाँव-गाँव तक पहुंचेगा।

हर साल होगा सांसद खेल महोत्सव

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगली बार सिलवानी में आयोजित होने वाला खेल आयोजन एक नए “खेल महाकुंभ” का रूप लेगा, जहां पहले से बेहतर तैयारी, व्यापक सहभागिता और बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं देखने को मिलेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “मेरे बेटा-बेटियों, तुम में से ही खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्र स्तर तक पहुंचेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि तुम में से कोई ओलंपिक में भी देश का झंडा फहराएगा और यह असंभव नहीं है।” उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी सहित सभी खेलों में भाग लेने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

रायसेन में होगा लोकसभा स्तर का खेल महाकुंभ

शिवराज सिंह चौहान ने बताया की कि, 1 और 2 तारीख को रायसेन में लोकसभा स्तर का भव्य खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 तारीख को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और उसी दिन शाम को रायसेन में पूरे लोकसभा क्षेत्र से आए खिलाड़ियों के लिए “मामा” की ओर से सामूहिक डिनर का आयोजन होगा। 2 तारीख को लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी।

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि विधानसभा स्तर पर आयोजित क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताओं में बेटियों और बेटों- दोनों के लिए समान रूप से पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1,51,000, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹1,00,000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं लोकसभा स्तर की प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹2,51,000, उपविजेता को ₹2,00,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1,51,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार राशि वही रहेगी ताकि पूरे संसदीय क्षेत्र के सामने खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “जो जीते उन्हें भी बधाई, जो दूसरे नंबर पर रहे उन्हें भी बधाई और जो आज नहीं जीत पाए उन्हें भी बधाई, क्योंकि आज की हार ही कल की जीत की नींव होती है।

खेलों से भविष्य निर्माण का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए पूछा कि क्या यह खेल महोत्सव हर साल होना चाहिए, जिस पर खिलाड़ियों और दर्शकों ने एक स्वर में समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों का आनंद ही उनके जीवन का आनंद है और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

क्रिकेट और कबड्डी फाइनल में सिलवानी और बेगमगंज ने जीती ट्रॉफी

इस फाइनल मुकाबले में क्रिकेट और कबड्डी दोनों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट में सिलवानी की टीम विजेता रही, जबकि प्रतापगढ़ की टीम उपविजेता रही। पुरुष कबड्डी में सिलवानी की टीम विजेता रही और प्रतापगढ़ टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। महिला कबड्डी में बेगमगंज की टीम विजेता रही और सिलवानी की टीम उपविजेता रही। इन परिणामों के साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेशू विभोर जैन, मंडल अध्यक्ष श्री श्याम साहू सहित बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि पार्टी के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग ध्यान और प्राणायाम सत्र का किया आयोजन     |     अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811