Let’s travel together.

मास्टरमाइंड अबेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी के प्रतिभागियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

0 20

21 बच्चों ने भाग लेकर किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, हासिल की बेस्ट ब्रॉन्ज चैंपियन एवं रनर अप ट्रॉफी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आधुनिक शिक्षा और बौद्धिक रूप से बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कार्यरत मास्टरमाइंड अबेकस की देवास में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंचल शिवपुरी में संचालित मास्टरमाइंड अबेकस के प्रतिभागियों ने भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए अंचल शिवपुरी का नाम रोशन किया है। इसमें 21 बच्चों ने इस प्रतियोगता में भाग लिया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लेवल 9 में ब्रॉन्ज चैंपियन ट्रॉफी व लेवल 2 और 4 में रनरअप ट्रॉफी हासिल की। मास्टरमाइंड अबेकस शिवपुरी के डायरेक्टर श्रीमती संगीता अग्रवाल ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और सभी होनहार बच्चों को बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
यहां जानकारी देते हुए शिवपुरी से मास्टरमाइंड अबेकस संचालिका श्रीमती संगीता अग्रवाल ने बताया कि मास्टरमाइंड अबेकस द्वारा राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के देवास में आयोजित किया गया, जिसमें शिवपुरी से मास्टरमाइंड अबेकस के सेंटर अग्रवाल एज्यूसर्व से 21 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें सेंटर से लेवल 9 में गीत वर्मा पुत्री राहुल वर्मा एवं महक शाक्य पुत्री धर्मेन्द्र शाक्य को ब्रोन्ज चैंपियन ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल प्राप्त हुई, इसके अलावा लेवल 4 मे कृतिका गोयल पुत्री आनंद गोयल एवं लेवल 2 मे हितिका शर्मा पुत्री मनीष शर्मा को रनर अप ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य सभी बच्चों को गोल्ड मेडल प्राप्त हुए है, मास्टरमाइंड अबेकस शिवपुरी के बच्चों के इस प्रतिभा प्रदर्शन पर संस्थान प्रबंधन ने प्रसन्नता जताई और निश्चित रूप से भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में संस्था के बच्चों के द्वारा और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन किए जाने पर बल दिया गया। शिवपुरी सेंटर के इन बच्चों को मिले पुरूस्कारों पर संस्थान प्रबंधन के द्वारा बधाईयां दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811