Let’s travel together.

दृढ़ संकल्प और आत्मसंतोष से ही सच्ची खुशी की प्राप्ति होती है : महाशोमा भारती दीदी

0 51

– सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्‌भागवत कथा एवं हवन-भंडारा सम्पन्न
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़रियागंज स्थित हनुमान मंदिर में सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्‌भागवत कथा, हवन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। बुधवार को विधिविधान के साथ सात दिवसीय कथा का समापन किया गया। आयोजन महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कथा प्रवक्ता महाशोमा भारती दीदी (राधामोहन गौशाला, चौमुहा वृंदावनधाम, मथुरा) ने श्रीमद्‌भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्‌भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि जो व्यक्ति मुसीबतों का डटकर सामना करता है, वही सच्ची खुशी का अधिकारी होता है। जो मनुष्य अपने जीवन में दृढ़ संकल्पों पर स्थिर रहता है, वह संकटों को समान भाव से सहन कर सकता है और अंततः सुख प्राप्त करता है।

महाशोमा भारती दीदी ने कहा कि परिश्रम से प्राप्त खुशी अनमोल होती है। जो सुख लंबे परिश्रम के बाद मिलता है, वह प्रारंभ में विष के समान प्रतीत होता है, किंतु बाद में अमृत बन जाता है। आत्मसंतोष और मन की शांति से ही वास्तविक आनंद की अनुभूति होती है। स्वयं से प्रसन्न रहना सबसे बड़ा सुख है। जो व्यक्ति आत्मज्ञान से युक्त होकर स्वयं से संतुष्ट और तृप्त रहता है, उसे सुख पाने के लिए अलग से किसी कर्म की आवश्यकता नहीं होती। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लिया। हवन एवं भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811