Let’s travel together.

दूल्हे को स्कूटर की पीछे बिठाकर दुल्हन स्टेज तक पहुंची

0 562

नीमच। आपने दूल्हे को मोटर साइकिल से और कार से सात फेरे लेने जाते हुए तो देखा होगा, लेकिन नीमच में दुल्हन अपने घर से एक्टिवा पर मंडप तक पहुंची। इस दौरान रास्ते में दुल्हन को दूल्हा भी मिल गया। इसके बाद दुल्हन दूल्हे को भी गाड़ी पर बैठाकर सात फेरे लेने पहुंची। दरअसल नीमच निवासी बालमुकन्द की बेटी नीलू दमामी का विवाह अर्जुन पिता कैलाश ग्राम ढाकनी मनासा के साथ संपन्न हुआ। समय पर बारात भी आई, लेकिन समय आया स्टेज पर बैठने और साथ फेरे लेने का तो अचानक दुल्हन नीलू अपने घर से विवाह स्थल कल्याणेश्वर मंदिर सिटी रोड तक एक्टिवा पर सज संवर कर निकल गई।

दूल्हे को पिछली सीट पर बैठाकर स्टेज पर ले गई दुल्हन नई नवेली दुल्हन को एक्टिवा से आते देख सब लोग चौंक गए। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन गेट से स्टेज पर जाते समय दुल्हन को दूल्हा भी मिल गया। बस फिर क्या था दूल्हा अर्जुन भी दुल्हन के पीछे बैठ गया। -दुल्हन के विचार पर परिजन भी माने दोनों स्टेज पर एक्टिवा से पहुंचे जहां ढोल बाजे से दोस्त और रिश्तेदार सभी नाचते हुए पहुंचे। दुल्हन नीलू ने जब कहा कि में एक्टिवा से स्टेज पर जाऊंगी तो बड़े भाई राजेश, माता-पिता और परिवार के लोगों ने भी हां कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811