रायसेन । थाना उमरावगंज अंतर्गत चौकी खरबई क्षेत्र में रोड किनारे एक ढाबे के पास एक अबोध बालक के भटकने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी खरबई का पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुँचा और बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।
बालक की उम्र लगभग 7 वर्ष थी तथा वह अबोध होने के कारण अपने माता-पिता एवं निवास स्थान की जानकारी नहीं दे पा रहा था। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक की पहचान हेतु उसका फोटो सोशल मीडिया एवं स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रसारित किया गया। कड़ी मेहनत एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप बालक की पहचान सुनिश्चित की गई।
उक्त बालक को उसके नाना अंबिशा एवं माता रानी बाई, निवासी टपरा टोला, जिला रायसेन को पूर्णतः सुरक्षित एवं सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उमरावगंज उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर, चौकी प्रभारी खरबई उप निरीक्षक नागेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक 236 नरेंद्र मीणा, आरक्षक संजीव एवं सैनिक भगवान की विशेष भूमिका रही।जिला रायसेन पुलिस द्वारा मानवता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यह कार्य सराहनीय है।