मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज में स्थित तीर्थधाम ज्ञानोदय दीवानगंज में शनिवार से लेकर बुधवार तक करणानुयोग शिविर का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को करुणानूयोग का उद्घाटन समारोह के साथ प्रारंभ हुआ था। जो बुधवार तक चलेगा।
इस मांगलिक शिविर में करणानुयोग विषय विशेषज्ञ विद्वान विदुषी उज्जवला बहन एवम पंडित दिनेश भाई शाह मुंबई के मंगल समागम का लाभ विद्यार्थी एवम उपस्थित साधर्मी भाई -बहनों के लिए प्राप्त हो रहा है।