Let’s travel together.

विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि दक्षता, दिशा और दृढ़ संकल्प की जरूरत: शिक्षाविद महेन्द्र सिंह

0 84

प्रिंसटन कॉलेज बरेली के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में हुआ करियर काउंसलिंग एवं जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम

विद्यार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

शासकीय पीजी कॉलेज बरेली में शनिवार को प्रिंसटन कॉलेज, बरेली के तत्वावधान में आयोजित करियर काउंसलिंग एवं जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम गरिमामय एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

छात्रों को आधुनिक करियर से जोड़ना उद्देश्य

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक करियर विकल्पों, रोजगारोन्मुखी कौशलों तथा प्रतिस्पर्धात्मक विश्व में सफल होने की तैयारी के प्रति जागरूक करना था।

विशेषज्ञों ने दिए मार्गदर्शन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे

आईआईटी रुड़की के प्रवक्ता रीतेश गोयल ने तकनीकी शिक्षा, उभरते करियर विकल्पों, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा आदि तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप करियर चयन करने की प्रेरणा दी। नेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री रितु तोमर ने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रभावी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास करने वालों को ही प्राप्त होती है। उनके प्रेरक उदाहरणों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

प्रिंसटन कॉलेज टीम ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रिंसटन कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने करियर प्लानिंग
,पर्सनैल टी डेवलपमेंट,जॉब मार्केट की वर्तमान मांगों
पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया, जिससे विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

डायरेक्टर ठाकुर महेन्द्र सिंह ने कहा-

प्रिंसटन कॉलेज बरेली के डायरेक्टर एवं विख्यात शिक्षाविद् ठाकुर महेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि दक्षता, दिशा और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य युवाओं को ऐसे कौशलों से सुसज्जित करना है, जो उन्हें न केवल रोजगार दिलाएँ, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और नेतृत्वक्षम बनाएँ। प्रिंसटन कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कटिबद्ध है।

8 दिसंबर को उदयपुरा में होगा आयोजन

प्रिंसटन कॉलेज प्रबंधन ने घोषणा की कि करियर काउंसलिंग एवं जॉब ट्रेनिंग का अगला बड़ा आयोजन 8 दिसंबर 2025 को एक मैरिज गार्डन में प्रिंसटन कॉलेज उदयपुरा के समन्वय से किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्र–छात्राओं के लिए लाभकारी होगा जो ग्रेजुएशन के बाद सही दिशा की तलाश में हैं।

कार्यक्रम को मिली सराहना

विद्यार्थियों व कॉलेज प्रशासन ने इस सत्र को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और भविष्यनिर्माण में सहायक बताया। कार्यक्रम की सफलता ने आगामी आयोजनों के लिए एक नई मिसाल प्रस्तुत की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811