देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
वैसे तो गुलगांव रेलवे गेट पर रेलवे गेट से छुटकारा दिलाने करोड़ों की लागत से ओबरब्रिज निर्माण किया गया था परन्तु अल्प समय में ही इस ब्रिज पर गढ्ढे पडना शुरू हो गये जिससे लंबी दूरी कम दूरी के छोटे बडे वाहनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं परन्तु संबंधित बेखबर बने हुए हैं ।
जानकारी के अनुसार इस नगर से लगभग 50 गांव के लोगो का आना जाना गुलगांव रेलवे गेट से हुआ करता था इसके साथ ही इस नगर के सैकड़ों किसानों को भी इसी रेलवे गेट से होकर गुजरना पड़ता था तथा देशी विदेशी पर्यटकों को भी इसी से होकर उदयगिरि पर्यटन स्थल तक पहुंचना पडता था जिससे ट्रेनो की आवाजाही से घंटों लोग गेट पार करने अपने समय की बर्बादी करते थे लंबे अरसे से लोगो की मांग के बाद इस गेट पर ओबरब्रिज निर्माण कराया गया था जिसमें कऱोडों रुपये की लागत आई लंबे अरसे बाद इसका निर्माण पूरा हो सका तथा इस ब्रिज के चालू होने से लोगो ने राहत की सांस ली अब लोगों का आना जाना इसी ओबरब्रिज से होता है तथा लोगों को रेल लाइन पार करने से छुटकारा तो मिल गया परन्तु इस ओबरब्रिज निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो चले इस ओबरब्रिज के बीचोबीच गढ्ढे हो चुके है इतना ही है इन गढ्ढों से सरिया भी दिखाई देने लगा है जिससे अंधेरे में लोगों को इन गढ्ढों से दुर्घटना का खतरा मंडराने लगा जबकि इस रेलवे गेट पर अंधेरे में इन गढ्ढों को देख पाना संभव नहीं रहता है तथा इस ब्रिज से रातदिन छोटे बडे दुपहिया चार पहिया वाहनों सहित हजारों की संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होती है ऐसा नहीं है कि इन गढ्ढों से रेलवे प्रशासन अथवा जिलाप्रशासन बेखबर हो बावजूद इसके इस ओर ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है ऐसा लगता है कि रेलवे अथवा जिलाप्रशासन को किसी बडी अनहोनी का इंतजार हो तब नीद टूट सकेगी हालांकि इन गढ्ढों ने इस ओबरब्रिज निर्माण की कल ई खोलना शुरू कर दी ।जबकि अनेकों स्थानों से छोड़े बडे ब्रिजों के ढहने के समाचार आये दिन देखने सुनने को मिलते रहते है इससे लोगों मे भय बढता जा रहा है इस मामले में उचेर ग्राम पंचायत सरंपच अरविन्द सिंह ने बताया कि काफी दिनों से इन गढ्ढों सै होकर गुजर रहे है परन्तु संबंधित इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहे है ।इस मामले में ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बाबूलाल ने भी इन गढ्ढे सुधार करने की मांग की है इसके साथ ही सांची के किसानों ने भी इन गढ्ढों से ट्रेक्टर ट्राली आने जाने मे बडी परेशानी उठाना पडती हैं उचेर निवासी अंकेश साहू ने बताया कि सबसे बड़ा खतरा इन गढ्ढों से दुपहिया चार पहिया वाहनों का रहता है कभी बडी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।गुलगांव निवासी इदरीस ने बताया कि यह गढ्ढे रात के अंधेरे के कारण समस्या खडी करते हैं शीध्र ही सुधार किया जाना चाहिए ।
बहरहाल इस ओबरब्रिज निर्माण को कुछ ही समय गुजरा हैं तथा यह रेल्वे लाइन के ऊपर से गुजरा ब्रिज है इसमे हुए गढ्ढों को प्रशासन गंभीरता से विचार कर एवं इसके गुणवत्ता की जांच करने की जरूरत मेहसूस की जाने लगी हैं।