Let’s travel together.

सौतेली बेटी से दुष्कृत्य करने वाले पापी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

0 207

अनुराग शर्मा

सीहोर । सीहोर में बीते साल सौतेली बेटी से दुष्कृत्य करने वाले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त सुमेर सिंह पिता मानसिंह (40) निवासी ग्राम मजा मंडी आता गोपालपुर जिला सीहोर पर आरोप था कि उसने अपनी ही सौतेली बेटी से रेप किया है। सुनवाई और सारे तथ्यों को ध्यान में रखते हुए द्वितीय अपर न्यायाधीश नसरुल्लागंज वैभव सक्सेना ने सुमेर सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा और पांच हजार का अर्थदंड साथ ही अन्य धारा में तीन साल कैद और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी है।
अभियोजन के अनुसार पिछले साल 4 जून को पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरी दो बेटी एवं एक बेटा है। अभियोत्री सबसे बड़ी है। मेरी पहली शादी हिम्मत सिंह के साथ हुई थी वह शराब पीकर आये दिन मारपीट करता था। इस कारण मैंने उससे तलाक ने लिया। मंजाखेड़ी में मेरे मामा की लड़की परेउ बाई की शादी हुई है। इस कारण यहा मेरा आना-जाना था। सुमेर सिंह बहन के ससुराल पक्ष का रिश्तेदार है। जब अभियोक्ती एक साल की थी तभी का मैं व सुमेर सिंह आपसी सहमति से साथ रहने लगे थे।
अभियुक्त से फरियादिया को एक एक पुत्री है। घटना दिनांक 10 मार्च 2021 को शाम करीब 6 बजे जब फरियादिया मजदूरी करके लौटी तो मेरी बेटी घर पर रोती हुई मिली। रोने का कारण पूछा तो उसने बताया की आज दोपहर तीन बजे पापा जबरदस्ती अपने साथ खेत लेकर गये थे और खेत पर ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया। रिपोर्ट पर गोपालपुर में अपराध पंजीबद्ध कर बाद विवेचना उपरांत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उपर्युक्त सजा सुनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811