Let’s travel together.

बरेली पुलिस ने मोटरसाइकिल के पीछे बंधे बोरो से जप्त की अवैध शराब,एक आरोपी गिरफ्तार

0 178

बरेली रायसेन। जिले की बरेली पुलिस ने एक शाइन मोटरसाइकल पर बंधे दो बोरो में रखे छह कार्टून से 288 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की हैं।जप्त शराब की कीमत तीस हजार रुपए बताई जा रही हैं।पुलिस ने परिवहन में एक मोटरसाइकल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे।
जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संतोष कुमार चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकल से अवैध शराब ला रहा है। इस पर श्री चौहान हाइवे एन एच 45 चिंतामणि ढाबा के खड़े हो गए। इसी दौरान उन्होंने एक मोटर को रोका तो मोटरसाइकल सवार भागने लगा जिससे गिरने के कारण उसे चोट आई। तलाशी लेने मोटरसाइकल पर पीछे दो बोरे बंधे थें बोरे खोलने पर उनमें सात कार्टून में 288 क्वार्टर शराब मिली। काले रंग की साइन मोटरसाइकिल जिसका मोसा.क्र. MP-38-MJ-2936 सहित आरोपी गुलाब कहार पिता हरप्रसाद कहार उम्र 28 साल निवासी छीपा मोहल्ला बरेली रायसेन को गिरफ्तार किया गया।जिसे गवाहो के समक्ष उक्त साइन मोटरसाइकिल पर पीछे बंधे 02 बोरे को चेक किया। जिसमे 06 कार्टून में लाल मदिरा मशाला के प्रत्येक कार्टून मे 50-50 क्वाटर कुल 300 क्वाटर प्रत्येक क्वाटर में 180 ML सीलबंद शराब पाई गई। शराब के संबंध में गुलाब कहार से वैध दस्तावेज के संबंध में पूछताछ किया जिसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया।

उक्त कुल शराब की मात्रा 54 लीटर है। उक्त आरोपी गुलाब कहार ने अपने मेमोरेण्डम के पूछताछ में बताया कि मैने इधर उधर से कुछ दिनो से शराब इकट्ठा किया था। जो मैं देहात में बेचने जा रहा था। आरोपी गुलाब कहार का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में दण्डनीय पाया जाने से मौके पर समक्ष साक्षीगणों के देशी मदिरा के कुल 06 कार्टूनो में से सैम्पल हेतु प्रत्येक कार्टून से 02-02 नग क्वाटर निकालकर सीलबंद किए गए इस प्रकार सैम्पल हेतु 12 क्वाटर निकाले गये, कुल 06 कार्टून में 288 क्वाटर बचे जिसकी कीमत करीब 30000/- रुपये एवं साइन मोटरसाइकिल क्र. MP-38-MJ-2936 जिसकी कीमत करीब 25000/- रुपये को विधिवत मौके पर जप्त कर कार्टून एवं सैम्पल हेतु निकाले गये। क्वाटरों को मौके पर सीलबंद किया गया एवं आरोपी गुलाब कहार को मौके पर गिरफ्तार किया गया, बाद जप्तशुदा माल लेकर थाना वापस आया जप्तशुदा माल एचसीएम के सुपुर्द किया अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811