कुर्मी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्यवाही एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम, एसडीओपी, को दिया ज्ञापन
सी एल गौर रायसेन
थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम बंनगवा में बैरागी समाज के तरनसिंह द्वारा कुर्मी समाज के खिलाफ संप्रदाय विशेष से समाज का नाम जोड़कर अवध टिप्पणी करने को लेकर कुर्मी समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है । गुरुवार को कुर्मी समाज के सैकड़ो महिला पुरुष बड़ी संख्या में अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा,एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, तहसीलदार श्री मंड्रे, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल को अलग-अलग ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की करने की मांग की।

जिला एवं पुलिस प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कुर्मी समाज के लोगों ने दर्शाया है कि गत दिवस बैरागी समाज के लोगों द्वारा वनगवा ग्राम पंचायत भवन के लिए आवंटन सरकारी जगह के पास अवैध रूप से धार्मिक स्थान बनाने का कुर्मी समाज के लोगों ने विरोध किया था । इस समय गांव के ही बैरागी समाज के तरण सिंह द्वारा कुर्मी समाज के ऊपर अवध टिप्पणी करते हुए कहा गया था कि कुर्मी समाज यहां मस्जिद बनवाना चाहता है इसी बात को लेकर पूरी कुर्मी समाज में रोष व्याप्त है। इससे समाज का अपमान हुआ है कुर्मी समाज के लोगों का कहना है कि वहां सरकारी भूमि है पंचायत भवन एवं खेल मैदान बनना चाहिए है जनहित में बेहतर पहल है।

इसी बात को लेकर कुर्मी समाज बड़ी संख्या में लोग महिलाएं पुरुष बच्चे जिला एवं पुलिस प्रशासन के पास समाज के ऊपर टिप्पणी करने वाले आरोपी के गिरफ्तारि करने एवं उसे पर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग ज्ञापन सौंप गए। समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र की जाए समाज अपमान नहीं सहेगी उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे कुर्मी समाज को एकत्रित होकर सड़कों पर उतरने मजबूर होना पड़ेगा , ऐसी शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है। विज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।