-जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा बोले – बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता रहे सतर्क, फर्जी मतदाताओं पर लगाम लगाने का यह उपयुक्त समय
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायसेन में शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2025) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ संयोजक एवं पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि एक भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और फर्जी नाम सूची में बने न रहें।
उन्होंने बताया कि यह अभियान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जो भी नागरिक इस दिन तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।

श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़वाएँ, फॉर्म-7 से मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाएँ।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान संगठनात्मक सक्रियता और जनसेवा से होती है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश तोमर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री केशव पटेल, जिला महामंत्री श्री दीपेंद्र पाल, सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ संयोजक और बीएलए सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा के सभी मंडलों में आगामी दिनों में बूथ स्तरीय समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएँगी, जिनमें मतदाता सूची से संबंधित प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
न्यूज सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन