Let’s travel together.

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ पारायण का विश्व रिकॉर्ड बना

0 894

विष्णु सहस्रनाम के 14 हजार पाठ के साथ बना रिकॉर्ड

सी के पारे रायसेन/भोपाल

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल में सामूहिक अखंड विष्णु सहस्रनाम पाठ का महाआयोजन हुआ। इसमें पाठों की संख्या के आधार पर दो नए विश्व रिकॉर्ड रचे गए। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ सदस्या संतोष तारे एवं उनके परिवार की पहल पर ग्राम देवलखेड़ी, बंगरसिया रोड स्थित सैंपलिंग एन एरिस फार्म्स में हुए इस आयोजन में सूर्योदय से सूर्यास्त तक 14 हजार पाठ हुए।

परिवार की ओर से डॉ. गोपेश तारे ने बताया कि इसे गोल्डन
बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से नया विश्व रिकॉर्ड घोषित किया गया। इसके अलावा ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी इसे विश्व रिकॉर्ड घोषित किया। आयोजन के दौरान ओएमजी ने हवन में सबसे ज्यादा कमल गट्टे अर्पित करने का विश्व रिकॉर्ड भी घोषित किया। भक्ति से सराबोर इस आयोजन में भोपाल समेत मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से आए अनेकों विष्णु सहस्त्रनाम मंडलों एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया।


कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 के पावन अवसर पर सैंपलिंग्स एन एरिज फार्म देवलखेड़ी, उमराव गंज रायसेन में श्री गोपेश तारे एवं परिवार द्वारा विष्णु, सहस्त्रनाम का पाठ विद्वानों द्वारा प्रातः 6:00 बजे गणेश पूजन एवं मंडल पूजन भक्त जनों को 11-21 विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का संकल्प लेने के पश्चात, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ मय संगीत एवं मंत्र उच्चारण द्वारा आरंभ किया गया। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सार्वजनिक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ पुण्यदाई महानुष्ठान का आयोजन किया गया। विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ में दूर-दूर अंचल से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विप्र.बन्धु अपनी विष्णु सहस्त्रनाम पुरुष एवं महिला मंडल ,भोपाल इकाई से एवं हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम,सिहोर, अन्य स्थानों से अपनी मंडली टीम के साथ उपस्थित होकर मय संगीत, लय-ताल, एवं साज-वाज के साथ गाकर भक्तों का मन मोह लिया।डॉ गोपेश तारे एवं श्री राकेश तारे का ” सैंपलिंग एन एरिस रिसोर्ट” जो ग्राम देवलखेड़ी बंगरसिया में है, इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना।

14100 बार विष्णु सहस्रनाम पाठ सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक करने पर गोल्डनबुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम द्वारा जो आयोजन में पूरे समय उपस्थित रही, यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस टीम के सदस्यों द्वारा तारे परिवार को उस परिसर में मौजूद सदस्यों की उपस्थिति में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया एवं सभी उपस्थित सदस्यों को रिकॉर्ड बनने की जानकारी दी गई। डॉ गोपेश तारे एवं श्री राकेश तारे की 79‌ वर्ष की माताजी आदरणीया श्रीमती संतोष तारे को जब पुरस्कार प्रदान किया जा रहा था तो वे भाव विभोर हो गई और उनके आंखों से अश्रु प्रवाहित होने लगे। वे अपनी संतान की इस उपलब्धि पर गर्व करके अपने खुशी के आंसुओं को रोक पाने में असमर्थ हो रही थी। उल्लेखनीय है कि उनकी माताजी श्रीमती संतोष तारे विष्णु भगवान की परम भक्त हैं और वे नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम पाठ करती है।

सैंपलिंग एन एरिस रिसोर्ट का वह परिसर इतना भक्तिमय और विष्णु भगवान के प्रति अगाध श्रद्धा से परिपूर्ण हो गया था कि उस पल का आनंद वहां उपस्थित श्रद्धालु ही कर सकता था । पूरा परिसर विष्णु भगवान के भक्तों से भरा हुआ था। अधिसंख्य पुरुष सोल्या, धोती, पीला कुर्ता धारण किए हुए थे तो बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति पीली साड़ी में संकल्पित विष्णु सहस्रनाम पाठ कर रहे थे। कहा जाता है कि भक्तिभाव एवं श्रद्धा के साथ भगवान को सुमिरन किया जाए तो उन्हें आना ही होता है।सभी शहरों के मंडलों ने इस आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाई और विश्व रिकॉर्ड बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

श्री तारे ने कहा कि समस्त तारे परिवार विभिन्न शहरों से आएं विष्णु सहस्रनाम मंडलों, भोपाल शहर के सभी मंडलों का आभारी हैं। व्हीएसएम फाउंडेशन, भोपाल एवं मैं स्वयं व्यक्तिगत रूप से सभी मंडलों आभारी हूं कि जो उन्होंने हमारे निवेदन को स्वीकार कर इस आयोजन में पधारे एवं अपना सहयोग प्रदान किया।समस्त मंडलों में हरदा विष्णु सहस्रनाम मंडल का यदि विशेष उल्लेख ना किया जाए तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी। अगाध श्रद्धा, भक्तिभाव, जोश, जूनून, विष्णु सहस्रनाम पाठ में पूरे मनोयोग से समर्पण, ढोलक, झांझ, मंजीरे पर जो संगीतमय पाठ इस मंडल द्वारा किया जाता है, वह पूरे वातावरण को अद्भुत भक्तिभाव एवं श्रद्धा से परिपूर्ण कर देता है। इस मंडल का यह पाठ देखते एवं सुनते ही बनता है और पाठ में उपस्थिति भक्तजनों में भी जोश एवं जूनून का संचार कर देता है। हर वाद्य यंत्र को बजाने की एक कला

होती है और जब संगीतमय पाठ होता है तो वाद्य बजाने वाला जो जोश एवं जूनून के साथ पाठ करता है तो उस समय पाठ से स्वयं को दूर रखने वाले व्यक्ति के मन में भी श्रद्धा एवं भक्तिभाव उमड़ पड़ता है, वह स्वयं भी उस मंडली का हिस्सा बनकर अपने को गौरवान्वित करना चाहता है। इस टीम के ढोलक वादक श्री सुशील काशिव, सोनखेड़ी (हरदा) का ढोलक वादन बहुत ही शानदार लगा। उनकी इस कला से अनेकों भक्तों ने उन्हें पुरस्कार राशि प्रदान कर उनकी इस कला की सराहना भी की। हरदा मंडल के लिए संक्षेप में यही कहा जा सकता है कि उनका संगीतमय विष्णु सहस्रनाम पाठ मुर्दे में भी जान फूंक सकता है। इस तरह कि ऊर्जा एवं भक्तिभाव बनाए रखें और आगामी पीढ़ी को भी इसमें पारंगत करते रहे।
तारे परिवार द्वारा बाहर से आए अतिथियों के लिए रूकने, बस द्वारा स्थल पर लाने की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था, चाय नाश्ता की व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सभी पूरी सुनियोजित एवं उच्च कोटि रही। इस व्यवस्था को विश्व रिकॉर्ड की टीम ने भी भरपूर सराहा।
सायं 6 बजे भगवान सत्यनारायण की कथा की गयी, जिसमें दिनेश संदीपा पारे,अजय नीता पारे, संतोष नीती पाराशर एवं समस्त परिसर के भक्तगण शामिल हुए एवं प्रसाद ग्रहण किया।साथ ही तारे परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811