Let’s travel together.

3 महीने से सरकारी हेड पंप खराब पड़ा हुआ है शिकायत के बावजूद  ठीक नहीं हो पाया  

0 26

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के पास स्थित ग्राम अंबाडी के अंदर वाली गली चिरौंजी साहू के घर के सामने वाला हैंडपंप पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी कई बार पीएचई विभाग को ग्रामीण ने दी  है, लेकिन अब तक किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली है। चिरौंजी साहू सहित मोहल्ला के लोगों ने बताया ने बताया कि गांव में जब नल-जल योजना के अंतर्गत आने वाली पाइपलाइन से जल आपूर्ति बाधित होती है या बिजली गुल रहती है, तब यही हैंडपंप ही गांव की प्रमुख जलस्रोत बन जाता है। लेकिन पिछले तीन महीनों से हैंडपंप बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
6 महीने पहले भी यही हैंड  पंप खराब हो गया था तब कर्मचारियों ने आकर खाना पूर्ति कर चले गए थे उस  समय भी 15 मिनट तक पानी ऐड पंप से बाहर नहीं आता था अब पूरी तरह पानी बंद हो चुका है एक लोटे पानी के लिए 1 घंटे तक मेहनत करना पड़ती है तब पानी निकल पाता है।
गांव के निवासी बताते हैं कि समस्या की शिकायत कई  विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई गई, परंतु कोई समाधान नहीं निकला। 2 दिन पहले नल जल योजना की पाइपलाइन खराब हुई थी उस  समय हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811