मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के रहने वाले तीन युवक 28 सितंबर को नर्मदा नदी के बुधनी घाट पर नहाने के दौरान डूब गए थे जिनमें से तोरण यादव को कस्ती वाले बचा लिया गया है। जबकि योगेश साहू और निलेश साहू डूब गए थे। जिनकी तलाश एनडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन ने दो दिन तक की थी मगर दोनों का कुछ पता नहीं चला। 30 सितंबर को योगेश साहू का शव आंवली घाट तैरता हुआ मिल गया था। एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर शव को आवली घाट पर लेकर आए। जहां पर योगेश साहू और नीलेश साहू के परिजनों की पहचान कराई गई ,तो परिजन ने योगेश साहू पिता मुकेश साहू उम्र 22 वर्ष निवासी दीवानगंज के रूप में शव की पहचान कर दीवानगंज लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके दूसरे दिन परिजनों ने फिर नर्मदा नदी पर पहुंचकर नीलेश साहू की खोजबीन जारी रखी थी लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी निलेश साहू का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।