Let’s travel together.

मोहल्ले में असामाजिक तत्वों का आतंक, महिलाओं और बच्चों में दहशत

0 481

-निवासियों ने थाना व एसडीएम कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नगर के खिरिया नारायणदास मोहल्ले के रहवासी इन दिनों कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों से परेशान हैं। देर रात तक चौराहे पर बैठने, नशा करने, गाली-गलौज और पत्थरबाजी जैसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले के एक चौराहे पर कुछ युवकों का जमावड़ा बना रहता है। ये युवक देर रात तक बैठकर शोर-शराबा करते हैं और राहगीरों से अभद्रता करते हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कई बार महिलाओं और बच्चों को डरा-धमकाने, यहां तक कि घरों पर पत्थर फेंकने जैसी घटनाएं भी हुई हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर जस की तस हो गई। अब मोहल्ले के लोग सामूहिक रूप से थाना और एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित आवेदन देकर इन कुछ विशेष वर्ग के तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ।
निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने मांग की है कि इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, कैमरे लगाए जाएं और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने में बड़ी संख्या में महिलाएं और वार्ड वासी उपस्थित रहे।

पुलिस ने कहा होगी सख्त कार्रवाई
इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि निवासियों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811