Let’s travel together.

रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर 65 साल की महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, जीआरपी के प्रधान आरक्षक और रेलवे के कर्मचारियों के कारण बच गई जान

0 88

– मुगावली की 65 वर्ष महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया

– रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई, बचाने के लिए दौड़े दोनों कर्मचारी, बुजुर्ग महिला की बचाई जान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक 65 साल की महिला के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। 65 साल की यह बुजुर्ग महिला रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इस ट्रेन से महिला का मात्र 10 सेकंड की दूरी का फासला था लेकिन इस दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक और रेलवे कर्मचारी ने आकर बुजुर्ग महिला को रेलवे ट्रैक पर से खींच लिया और महिला को ट्रैक से हटाकर उसे बचा लिया। बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला जिंदगी से ऊब कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या के लिए खड़ी थी, लेकिन जीआरपी थाने के प्रधान आरक्षक और रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई।

बुजुर्ग महिला ने जिंदगी से ऊबकर उठाया ऐसा कदम-

बुजुर्ग महिला जिंदगी से ऊबकर रेल से कटकर आत्महत्या करने ट्रैक पर खड़ी थी। घटना शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.10 बजे की है। बताया जाता है कि अशोकनगर जिले के मुंगावली स्थित वार्ड 5 तालाब रोड निवासी सरजू बाई (65) पत्नी स्व. भगवान सिंह राजपूत ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर 29 सितंबर की दोपहर 2.10 बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस महिला ने मालगाड़ी आती देख प्लेटफार्म क्रमांक 1 से अचानक नीचे उतरकर ट्रैक पर बैठ गई। किसी ने विशेष गौर नहीं किया। तभी मालगाड़ी का ट्रैक बदल गया तो महिला उठकर सामने खड़ी हो गई।

लोग चिल्लाए और जवान ने दौड़कर बचाई जान-

इस महिला के द्वारा रेलवे ट्रैक पर बीच में पहुंचकर खड़े होने के बाद इस दृश्य को देखकर तभी लोग चिल्लाने लगे। कंप्यूटर पर काम कर रहे जीआरपी प्रधान आरक्षक जसवंत यादव नजर पड़ते ही ट्रैक की ओर दौड़ पड़े। रेलवे ट्रॉलीमैन दिनेश गौतम ने भी साहस दिखाया और महिला को बचाने कूद गए। दोनों ने महिला को पकड़ा और इंजन से महज 10 सेकंड की दूरी से बचा लाए।

पूछताछ में बताया-पति व दो बेटों का निधन हुआ-

इस घटनाक्रम के बाद महिला को रेलवे पुलिस ने दिलासा दिया। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने उक्त महिला अशोकनगर जिले के मुंगावली की रहने वाली है। रेलवे पुलिस को महिला ने बताया कि मुंगावली में अकेली रहती है। घर की चाबी संग लाई है। दरअसल महिला के पति और तीन में से दो बेटों का निधन हो गया है। बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटा भी इंदौर रहता है। जिंदगी से ऊबकर महिला आत्महत्या करने का प्रयास किया। अब इस महिला को जीआरपी द्वारा मुंगावली ले जाया गया जहां वार्ड 5 के पार्षद बाबूलाल को सौंपा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811