मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
नवरात्र का आखिरी दिन होने से खेड़ापति माता हनुमान मंदिर, ग्वाल चमेली, गुफा मंदिर , गांधी मोहल्ला, भवानी चौक स्थित दीवानगंज झांकी, अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर, शिव पार्वती मंदिर अंबाडी, और सेमरा के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर पर लगी झांकियों पर देर रात तक पुर्ण आहुति के साथ हवन विधि विधान से होते रहे।

मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया था जो देर रात तक चलता रहा। घर घर और झांकी पंडालो में कन्या भोज चलते रहे। घरों में कन्या भोज का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। कई घरों में छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन करा कर गिफ्ट भी दिए गए। नवरात्र में उपवास कर रहे लोगों ने हवन व पूर्णाहुति के साथ उपवास समाप्त किया।

नवरात्रि नौ दिनों का महापर्व है। साल में यूं तो चार नवरात्रि आती है जिनमें दो नवरात्रि चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि सबसे प्रचलित है। दो गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से तंत्र साधक करते हैं क्योंकि गुप्त नवरात्रि में देवी की दस महाविद्याओं की साधना होती है। और चैत्र नवरात्रि में नौ रूपों की पूजा होती है। वही शारदीय नवरात्रि में भी नौ रूपों की पूजा की जा रही है।