मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्रि के 9 दिन बीतने के बाद नगर में जगह-जगह भक्ति देखने को मिल रही है। कई जगह कन्या भोज हो रहे हैं तो कहीं जगह नगर भंडारे हो रहे हैं। इसी के तहत नरखेड़ा झांकी पंडाल के सामने गुरुवार को विशाल भंडारा हुआ वही खेड़ापति माता हनुमान मंदिर पर कन्या भोज आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी कन्याएं ने प्रसाद के रूप में भोजन प्राप्त किया। नवरात्रि के दिन साहू मंदिर अंबाडी में भी भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास लगे सभी गांवों में कई जगह कन्या भोज और नगर भंडारे का आयोजन हो रहा है।

हर मंगलवार को खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर सुंदरकांड किया जाता है सुंदरकांड समाप्त होने के बाद दुर्गा जी, हनुमान जी और रामायण जी की आरती होती है। खेड़ापति हनुमान माता मंदिर का कुछ वर्ष पूर्व ही नया निर्माण हुआ है। नए निर्माण में दुर्गा जी की स्थाई रूप से मूर्ति विराजमान की गई है। साथ ही नौ देवियों का स्थान भी बनाया गया है जिसको मढ माता कहते हैं।