शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज में हिंदू युवा मंडल द्वारा दशहरा मैदान से विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाएं कन्याएं चुनरी थामे मैया के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थी
माता रानी के भक्त जयकारे लगाते और अखाड़ों की युवा विभिन्न कर्तव्य दिखाते हुए चल रहे थे।
दशहरे मैदान से चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई जो नया बस स्टैंड गर्ल्स स्कूल रोड शिवालय मंदिर पुराना बस स्टैंड से होते हुए माता मंदिर टेकरी पहुंची चुनरी यात्रा में डमरू वाले गोरिल्ला अपने-अपने करतब दिखाते हुए चल रहे थे जगह-जगह चुनरी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

चुनरी यात्रा में विभिन्न इलाकों के एक दर्जन अखाड़े शामिल हुए वहीं डमरू दल ने जहां अपने करतब दिखाएं वही।लड़कियों के द्वारा ढोलकों की थाप पर लेझमें बजाने का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। वही डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवा नाचते हुए चल रहे थे।
विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनरी यात्रा में शामिल होकर मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।