Let’s travel together.

दो दिन के बाद हलाली डैम का गेट हुआ बंद, मछली पकड़ने वालों का लगा मजमा

0 78

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 
गुरुवार दोपहर 1बजे हलाली बांध का गेट बंद होते ही छोड़े गए पानी में बहकर आई मछलियों को पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में जाल और टोकरे , डंडा लेकर ग्रामीण और स्थानीय लोग मछलियां पकड़ने पहुंच गए। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा की अपील करते हुए अनावश्यक भीड़ से बचने को कहा है। लेकिन जनता मानने ने को तैयार नहीं है।

सम्राट अशोक हलाली बांध का गेट दो दिनों तक खुले रहने के बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे बंद कर दिया गया।
जलस्तर बढ़ने पर बांध का एक गेट खोलकर 45.46 क्यूमेक पानी छोड़ा गया था इसी पानी की तेज धारा में बांध के बैक वॉटर वाले हिस्से में मछलियां बहकर आ गईं और किनारों व निचले हिस्सों में फंस गईं। इन मछलियों को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग पहुंच गए।

इससे पहले 4 सितंबर को हलाली डैम के दो गेट 0.50 मी खोलकर 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद 5 सितंबर को 3 नग गेट 0. 75 मी खोलकर 174.50 क्यूमेक पानी हलाली नदी में छोड़ गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811