शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने डायल 100 के स्थान पर आईं डायल 112 में क्या विशेषताएं हैं इसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो पाया कि इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें 112 में उपलब्ध है जैसे स्ट्रक्चर, सब्बल, फावड़ा, आग लग जाने पर बुझाने वाले यंत्र, बॉडी कवर, ट्यूचेन, हथोड़ा, छेनी, कुल्हाड़ी, रेशम की रस्सी, इमरजेंसी मेडिकल किट , बड़ा प्लास, स्ट्रेचर बेल्ट और अन्य सामान।

निरीक्षण उपरांत उक्त दोनों अधिकारियों ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर 112 पहुंचती है तो अक्सर एक्सीडेंटल गाड़ी का गेट नहीं खुलता उसे खोलने के लिए कटर और सब्बल का उपयोग किया जाता है जिससे 112 का स्टाफ उस दरवाजे को खोल सकता है चादर को काट कर भी वाहन में फंसे लोगों को निकाल सकते हैं यह सारी सुविधाएं 112 में उपलब्ध कराई गई है जो इससे पहले डायल हंड्रेड में नहीं थी।