Let’s travel together.

कृषि स्नातक संघ ने किया आंदोलन का आगाज

0 76

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी  संघ ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आठ सितम्बर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया हैं, जिलाध्यक्ष  श्री राजू दास जी ने इस संबंध में शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष श्री राजू दास एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्रीजीतू घोष ने बताया कि संघ की प्रांतीय बैठक में लंबित मांगों की पूर्ति हेतु चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है, प्रथम चरण में  संगठन से जुड़े समस्त अधिकारी 8 एवं 9 सितंबर को काली पट्टी लगाकर कार्य करते लंबित मांगों के लिए विरोध दर्ज कराया है  शुक्रवार  को इस संबंध में श्री अनुविभागीय अधिकारी तिल्दा को पूर्व सूचना दिया गया है  जिसमें आंदोलन के द्वितीय चरण  में जिले  के  समस्त कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी शामिल होंगे।   15 सितंबर जिला के विकासखंड/ तहसील/SDM / कलेक्टर  के माध्यम से  मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा  उक्त तिथि से बिना संसाधन भत्ता के ऑनलाइन का   कार्य नहीं  किया जाएगा । संघ की प्रमुख मांगों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन कर 4300 ग्रेड पे करने, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण करने, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को देय मासिक स्थाई यात्रा भत्ते में वृद्धि करने,  संसाधन भत्ता देने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदनाम को संशोधित कर मध्य प्रदेश शासन की तर्ज़ पर कृषि विस्तार अधिकारी करने, ग़ैर विभागीय कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने, और अतिरिक्त प्रभार पर सम्मानजनक भत्ता देने, की माँग प्रमुखता से की गई है। शुक्रवार को SDM एवं तहसीलदार महोदय जी को (पूर्व सूचना )ज्ञापन देने में ब्लॉक अध्यक्ष जीतू घोष, गौरव मुकीम, खिलेन्द्र वर्मा, इशाक डेविड तिर्की, कपिल ठाकुर, गौरव सिरमौर, एस.एफ. अनशारी, श्रीमती कुन्जलता वर्मा, श्रीमती रोशनी राय एवं अन्य कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गण सम्मिलित हुए थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811