– हत्या की आशंका एसपी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
रायसेन । भोपाल रोड स्थित नीमखेड़ा में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या की गई है। पर अभी कारण और घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात है। मृतका की पहचान 65 साल की भंवरी बाई मीणा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल, सैंडोरा चौकी प्रभारी शैलेंद्र दायमा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई।

थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया पटना के बाद पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है अभी हत्या का कारण अज्ञात है जबकि इस घटना को जिन व्यक्तियों ने अंजाम दिया है वह भी अज्ञात है। महिला के घर में रखा नगदी सहित अन्य सोना चांदी का सामान सुरक्षित है।
पति का पहले ही निधन, तीन बेटियों की हो चुकी शादी
जानकारी के अनुसार, भंवरी बाई अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गुरुवार सुबह परिवार का एक युवक जब महिला के कमरे में पहुंचा, तो उन्हें बेसुध पाया। शरीर में कोई हलचल नहीं थी। युवक ने तुरंत पड़ोसियों और गांव के अन्य लोगों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।