Let’s travel together.

धूमधाम के साथ मनाया जाएगा अनंत चतुर्दशी का त्यौहार, तैयारी में जुटी हिन्दू उत्सव समिति की टीम

0 89

सी एल गौर रायसेन

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नगर में चली जा रही प्राचीन परंपरा के अंतर्गत श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर समिति ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है, नगर के महामाया चौक पर अनंत चतुर्दशी समारोह का आयोजन 6 सितंबर दिन शनिवार को शाम 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने बताया कि अनंत चतुर्दशी समारोह कार्यक्रम में चली आ रही परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडे करेंगे वही विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन को आमंत्रित किया गया है ।

इस अवसर पर नगर की गणेश प्रतिमाएं भी विभिन्न स्थानों से चलकर महामाया चौक के सामने पहुंचेंगी , कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री गणेश जी की झांकियों को पुरस्कारों का वितरण समिति की ओर से मुख्य अतिथियों द्वारा मंच के माध्यम से किया जाएगा। श्री हिंदू उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सभी गण्यमान्य नागरिको, धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अनंत चतुर्दशी समारोह के गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811