Let’s travel together.

हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत लिया संकल्प

0 79

– मप्र शिक्षक संघ के आयोजन में बढ़ चढ़ कर शिक्षकों और छात्रों ने की भागीदारी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन 

मप्र शिक्षक संघ की पहल पर हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड के सभी स्कूलों में शिक्षकों एवं छात्रों ने संकल्प पत्र का वाचन कर शिक्षा और विद्यालय के प्रति स्वाभिमान, समर्पण और सुधार के प्रति संकल्प व्यक्त किया। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय एवं सांदीपनि विद्यालय में इस मौके पर बड़ी संख्या में मप्र शिक्षक संघ के सदस्यों, शिक्षकों व छात्र छात्राओं की मौजूदगी में संकल्प का वाचन किया गया।

आयोजन में सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सुनील रजक, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पीसी दिवार, मप्र शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शासन एवं शिक्षक संघ का लक्ष्य शिक्षा एवं शिक्षार्थी को उन्नत स्तर तक ले जाना है। इस हेतु शिक्षा और विद्यालय के प्रति स्वाभिमान, समर्पण और सुधार की भावना का जन-जन प्रसार आवश्यक है। इसी के साथ मुख्य तौर पर समर्पण जरूरी है, इसी के प्रति संकल्प व्यक्त कर आज से इसको आचरण में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूर्णतः रचनात्मक, प्रेरणात्मक और छात्र हितकारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विद्यालय परिसर तक सीमित न होकर समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और शालाओं को गौरवपूर्ण स्थान दिलाना है। सोमवार को ब्लाक के सभी स्कूलों में यह संकल्प दिलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811